शिवपुरी। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में बाढ़ राहत कार्यों एवं सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वच्छता कर्मियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बाढ़ राहत कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने पर लिपिक सतेंद्र चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक पूरन सिंह कुशवाह, एलडीसी-3 रविन्द्र श्रीवास्तव, भृत्य लाल सिंह आदिवासी, रामदास कुशवाह, पंकज धानुक एवं भूपेंद्र लोधी को सम्मानित किया गया।
चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु ब्रेस्ट एवं यूटेरस कैंसर के नि:शुल्क रोग निदान शिविरों के आयोजन और जनजागरूकता कार्य के लिए डॉ.नीति अग्रवाल, तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष आलोक एम. इंदौरिया तथा संरक्षक सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. पी.के. खरे को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार बाढ़ आपदा के समय सक्रिय सहयोग देने पर रेडक्रॉस सोसायटी शिवपुरी के चेयरमेन श्री इंदौरिया, सचिव समीर गांधी एवं कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले सफाई कर्मी रामकरण वाल्मीकि तथा शहर में जल प्रदाय व्यवस्था को सुचारू रखने एवं पानी की बर्बादी रोकने हेतु सक्रियता दिखाने वाले पंप ऑपरेटर नवीन खत्री को भी सम्मानित किया गया।