रीवा। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को मुकुंदपुर वाइट टाइगर सफारी एवं जू का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सफेद शेर मोहन को नजदीक से देखा तथा उसकी देखरेख, खानपान और स्वास्थ्य की जानकारी अधिकारियों से ली।
श्री शुक्ला ने सफारी परिसर स्थित रेप्टाइल हाउस का भी निरीक्षण किया, जहाँ विभिन्न प्रजातियों के सर्पों का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने प्रस्तावित रेप्टाइल हाउसों के निर्माण कार्य का जायज़ा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चूँकि रविवार अवकाश का दिन होता है, इस कारण बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ भ्रमण करने आते हैं। ऐसे में सफारी प्रबंधन को चाहिए कि वे पर्यटकों को खानपान, जल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराएँ, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
