सचिन मोदी खनियांधाना- , बीती 25 - 26 जुलाई की रात्रि मैं अज्ञात चोरों द्वारा खनियाधाना राज महल में स्थित श्री राम जानकी मंदिर के शिखर पर राज परिवार की पूर्वजों द्वारा लगभग 300 वर्ष पूर्व चढ़ाया गया स्वर्ण कलश चोरी हो गया था जिसका आज दिन तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है लगभग 50 किलो सोने का कलश था जिसकी कीमत वर्तमान में करीब 15 करोड़ रुपए के लगभग बताई जा रही है । आज राज महल परिसर में प्रेस वार्ता आयोजन कर किले के संरक्षक तथा पूर्व विधायक भानु प्रताप सिंह जूदेव एवं उनके परिवार द्वारा कलश चोरों का पता बताने वाले या ढूंढने वालों को अपने परिवार की ओर से एक लाख एक हजार रुपये का पुरुस्कार देने की घोषणा की गई । इसके पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा भी कलश चोरों को पकड़ने पर दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी ।
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद पुलिस भी सक्रियता से चोरों को तलाशने में जुटी-गत दिवस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिछोर में हुए कार्यक्रम समापन के बाद पुलिस कप्तान राजेश कुमार हिंगणकर खनियाधाना पहुंचे और उन्होंने चोरी के इस मामले में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर घटित की गई टीम के सदस्यों से बात करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया है। चोरी के इस मामले को ट्रेस करने के लिए पुलिस की कई टीमें मैदान में दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की तीन टीमें बाहर के प्रदेशों में दविश देने के लिए निकाली गई है। सूत्र बताते है कि कलश चोरी के मामले में पुलिस कप्तान श्री हिंगणकर को कुछ महत्वपूर्ण सूचनाऐं मिली है और इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस एकाएक सक्रिय हो गई है। चोरी की इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में रोष की स्थिति बन गई थी और उन्होंने विरोध स्वरुप बाजार भी बंद रखा था। बाद में पुलिस की समझाईस के बाद व्यापारियों ने बाजार खोल दिया था। चोरी की घटना के कुछ दिनों बाद ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पिछोर में दौरा कार्यक्रम था। जिसके चलते तमाम पुलिस बल व आलाधिकारी सीएम कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुटे हुए थे। अब जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम पूरा हो चुका है सीएम के शिवपुरी जिले से पीठ फेरने के बाद से ही पुलिस कप्तान राजेश कुमार हिंगणकर सहित उनकी अन्य टीमें चोरी के इस मामले को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है। बताया जाता है कि आज पुलिस कप्तान के द्वारा अन्य राज्यों में भी कुछ टीमों को रवाना किया गया है।