विदिशा-विदिशा जेल में प्रहरी संजय सिंह को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी तुलसीराम कुशवाह द्वारा विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में दिनांक 28 जुलाई 2017 को पुलिस अधीक्षक महोदय को शिकायत की गई थी कि उस का भांजा राकेश एक माह से आगजनी के प्रकरण में विदिशा जेल में बंद है वह बीमार रहता है उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने के लिए जेल प्रहरी संजय सिंह द्वारा उसके भांजे से ₹ 8000 की रिश्वत की मांग की जा रही है... एडवांस के रुप में इसके दूसरे भांजे से ₹1000 की रिश्वत राशि संजय सिंह द्वारा प्राप्त कर ली गई है वह शेष राशि ₹7000 की रिश्वत राशि की मांग जेल प्रहरी संजय सिंह द्वारा की जा रही है शिकायत पर विशेष पुलिस थाना लोकायुक्त कार्यालय द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया सही पाए जाने पर आज जेल प्रहरी संजय सिंह को फरियादी तुलसी राम कुशवाहा से ₹ 4000 की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया हुआ गिरफ्तार किया गया कार्यवाही जारी है ...आरोपी पर भृष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है ..उक्त कार्रवाई डीएसपी नवीन अवस्थी की टीम द्वारा की गई ..