प्रेम सद्भाव के साथ मना शिवपुरी लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन का गणतंत्र दिवस समारोहपत्रकार एवं समाजसेवी लालू शर्मा को किया गया सम्मानित




शिवपुरी-लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन का ध्वजारोहण कार्यक्रम जिला कार्यालय गुना चुंगी नाके पर उत्साह के साथ मनाया गया जहां ध्वजारोहण पश्चात जोरदार आतिशवाजी हुई। तब राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगणो में डीआईजी आईटीबीपी राजकिशोर शाह, जेलर दिलीप सिंह, संरक्षक व रिटा.डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार, अब्दुल नासिर भोपाल, समाजसेवी हरज्ञान प्रजापति, कामता प्रसाद गुप्ता, ट्रक-ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह मुन्ना राजा, खलील खान, मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र माथुर, ग्रामीण कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भरत रावत, अजीत जैन मंचासीन रहे। अतिथिद्वयों का यूनियन अध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल ने स्वागत किया। संचालन सलीम खान एड. ने जबकि आभार सचिव विवेक सिंघल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अब्दुल रफीक खान अप्पल ने बड़ी शालीनता के साथ दिया। कार्यक्रम को उपस्थितजनों द्वारा सराहा गया और इस आयोजन लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनीयन के गणतंत्र दिवस समारोह को प्रर्म सद्भव का प्रतीक बताया। इस अवसर पर सोशल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौकसे , पत्रकार केबी शर्मा लालू , पत्रकार राजकुमार शर्मा , बबर खान, सफदर बेग मिर्जा, विवेक सिंघल सचिव, हाफिज वशीर खान, सईद खान, कैलाश राठौर, सुरेश शर्मा, रामवीर सिंह तोमर, साजिद विद्यार्थी, शहीद भाई, सिरनाम यादव काका, हरिलाल कुशवाह, सुल्तान खान, गुलजार शाह, नरेंद्र मंगल, रामलाल सेन, अकबर राईन, सत्तार, जमील, रहमान, इब्राहिम खान, अशरफ खान आदि सहित यूनियन के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन पर अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं पत्रकार केबी. लालू शर्मा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.