सरोद-सरोद गांव में रविवार को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री ज्ञेय सागरजी महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मंदिर से श्रीजी की शोभायात्रा के साथ जुलूस शुरू हुआ।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा र के साथ पूजन हुआ। संगीत पर श्रद्धालु झूमे अाैर पूजन-अर्चना की। 1008 पार्श्वनाथ भगवान की अत्यंत मनोज्ञ और 500 वर्ष प्राचीन मंदिर में मुनि श्री ज्ञेय सागर जी महाराज के सानिध्य में शनिवार को सांयकालीन भक्तामर पाठ के साथ आगाज हो गया। मुनि श्री ज्ञेय सागर जी महाराज के सानिध्य मे भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। जहां पर मिश्रौली, भवानीमंडी, पिड़ावा, रामगंजमंडी, गरोठ आदि स्थानों के भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन रविवार को शांतिनाथ मंडल विधान के साथ बड़े धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने भक्ति की और क्षेत्र के विकास के लिये अपनी चंचला लक्ष्मी का अनुदान दिया जानकारों की माने यह क्षेत्र आने वाले समय में एक अद्वितीय क्षेत्र के रूप मे देखा जायेगा यहां आये भक्त अपने को दर्शन कर बहुत पुण्यशाली मान रहे है पूजन विधान के बाद वाल्सल्य भोज हुआ जिनके पुण्यार्जक श्री पुष्पेंद्रकुमार टोंग्या, शिखर जैन, कैलाश जैन, सुशील कुमार जैन, अशोक कुमार जैन टोंग्या परिवार मिश्रोली वाले रामगंजमण्डी रहे
विजय जैन भवानीमंडी से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमण्डी

