शांति समिति की बैठक में ईव्हीएम-वीवीपेट एम-3 मशीनों का हुआ प्रदर्शनमुकेश सिंह के निर्देशन में पोहरी क्षेत्र में हो रहा है विविपेट का प्रर्दशन का




योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक मे एस.डी.एम. मुकेश सिंह के निर्देशन में शांति समिति की बैठक में प्रदत्त स्वीप गतिविधि चार्ट के मुताविक जनता को मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपेट एम-3 मशीन से परिचय कराया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा बैठक में उपस्थित लोगो को  मतदान करने की संपूर्ण प्रक्रिया के वारे में मतदाताओं को बताया। तथा प्रत्येक उपस्थित मतदाता ने ईव्हीएम मशीन में नीला बटन दवाकर मतदान को समझा। एक बुजुर्ग मतदाता को बताया कि ईव्हीएम  में हरी वत्ती यदि जलती हुई न दिखाई दे तो   कंट्रोल यूनिट के प्रभारी से यूनिट का बटन दबाने के लिए कहा जाए। तत्पश्चात नीला बटन दवाएं। बटन दबाते ही लाल वत्ती जल उठेगी, तुरंत वीवीपेट में पर्ची का अवलोकन करें। पर्ची गिरते ही एक लम्बी वीप की आवाज़ के साथ आपका मतदान पूर्ण हो जाता है। इस पैटर्न को कई बुजुर्ग एव उपस्थित लोगों ने करके देखा। 


एव सभी उपस्थित मतदाता को मतदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि 12 मई 2019 को मतदान के समय वीएलओ द्वारा दी गई पर्ची के साथ वोटरकार्ड अथवा 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज अपने साथ लाना होगा। इस दौरन एसडीएम मुकेश सिंह,एसडीओपी राकेश व्यास,तहसीलदार लालशाह जगेत,उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान,नायब तहसीलदार धीरज सिंह परिहार, दिनेश गुप्ता शिक्षक,अंशुल श्रीवास्तव पत्रकारों में प्रदीप भैया जी,नरेंद्र सिंह जादोंन,योगेन्द्र जैन,अभिषेक शर्मा,देवीसिंह जादोंन,राहुल जैन आदि उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.