बड़ी खबर- आज देश मे लागू हो सकती है आचार संहिता,चुनाव आयोग कर सकता है चुनाव की घोषणा



भोपाल। देश में 17वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे आम चुनावी की तिथियों का ऐलान आज दोपहर के बाद कभी भी हो सकता है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में भाजपा, कांग्रेस, बसपा और समाजवादी पार्टी चुनाव प्रचार में कूद जाएंगी।

लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में राजनीतिक दलों के साथ ही आम लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 मार्च को कभी भी आचार संहिता लग जाएगी। चुनाव आयोग कभी भी चुनाव की तारीखें घोषित कर सकता है। तारीखें घोषित होते ही पूरे देश में चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी।
कब लग सकती है आचार संहिता
-जिस दिन चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करेगा, उसी दिन से चुनाव की आचार संहिता मानी जाती है।
-2014 के लोकसभा चुनाव के लिए 5 मार्च को तिथियो की घोषणा हुई थी।
-सूत्रों के मुताबिक सभी परिणाम तीन जून तक आ जाएंगे।
-सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि इस बार भी पूरे देश में 9 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। क्योंकि पिछली बार भी 9 चरणों में चुनाव कराए गए थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.