होली का पर्व आपसी भाईचारे एवं सदभाव के साथ मनाए- श्रीमती अनुग्रहा पी




शिवपुरी-जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुग्रहा पी ने सदभावना एवं समन्वय समिति की बैठक के माध्यम से कहा कि शिवपुरी जिले में त्योहारों को मनाए जाने की गौरवशाली परम्परा रही है। अतः सभी नागरिक होली का पर्व आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए। उन्होंने समिति के सदस्यों के माध्यम से नागरिकों से अपील की कि लोकसभा निर्वाचन हेतु लागू आदर्श आचरण संहिता एवं छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का भी उपयोग न करें, अन्यथा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर  आर.एस.बालोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र कंवर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी  अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित समिति के सम्मानीय सदस्यगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अनुग्रहा पी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिवपुरी जिले की त्योहार मनाने की गौरवशाली परम्परा रही है। इस वर्ष 21 मार्च को रंगो का त्योहार होली खेली जाएगी। जो गतवर्षों के अनुसार ही इस वर्ष भी भाईचारे एवं सदभावना के साथ मनाए। उन्होंने कहा कि 20 मार्च को होलिका दहन के परम्परागत रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। ये कार्यक्रम हाई टेंशन लाईन विद्युत लाईन के नीचे न किए जाए। होलिका दहन हेतु चिहिंत स्थल जहां पर डामरीकृत सड़कें है, उन सड़कों पर पर्याप्त मात्रा में मिट्टी डालकर होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाए। जिन स्थानों पर नगर में होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित होंगे उन स्थानों को चिहिंत कर उसकी सूची संबंधित क्षेत्र के थानों को दी जाए। उन्होंने थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए कि अपने स्तर पर आयोजकों की बैठक भी आयोजित करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.