राजनीतिक हलचल-आचार संहिता लगने से कुछ घंटों पहले ही मध्यप्रदेश सरकार ने स्वामी नामदेव त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा को नर्मदा न्यास का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया, जिसके अगले ही दिन कंप्यूटर बाबा ने कमलनाथ सरकार को भी चेतावनी दे डाली।
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि पिछली सरकार नर्मदा में अवैध खनन नहीं रोक पाई थी इसलिए उन्होंने उसका साथ छोड़ दिया था। अब यदि कांग्रेस सरकार धर्म विरोधी साबित हुई तो फिर इसे भी कान पकड़कर सत्ता से नीचे उतार दिया जाएगा। कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि हमने नर्मदा के मुद्दे पर शिवराज सरकार का साथ दिया था लेकिन वो सरकार अवैध खनन नहीं रोक पायी थी और इसलिए हमने इस्तीफा दे दिया था। और अब कांग्रेस का साथ दे रहे हैं अगर ये भी अवैध उत्खनन को रोक नहीं पाती तो इन्हें भी सत्ता से हटा दिया जाएगा।
आपको बता दें कि न्यास का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कम्पयूटर बाबा नर्मदा पूजन के लिए सेठानी घाट पहुंचे थे। जहां उन्होंने नर्मदा में अवैध खनन नहीं होने देने की बात कहीं।