ग्वालियर व गुना लोकसभा सीट को इस तारीख को होगा मतदान




योगेन्द्र जैन ग्वालियर- आज देश मे आदर्श आचार संहिता लागू होते ही 543 सीटो पर चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है
इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी की व्यवस्था लागू होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न कराने के लिए करीब 10 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में 9 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे। अरोड़ा ने बताया कि आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है और इसका उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मध्यप्रदेश में किसी सीट पर कब मतदान होगा
29 अप्रैल को पहले चरण में 6 सीटों पर होंगे चुनाव - सीधी शहडोल, जबलपुर, मंडला बालाघाट छिंदवाड़ा।
6 मई को दूसरे चरण में सात सीटो पर होंगे चुनाव- टीकमगढ़, दमोह, सतना, होशंगाबाद, बैतुल, खजुराहो, रीवा
12 मई को तीसरे चरण में 8 सीटों पर होंगे चुनाव- मुरैना , भिंड, ग्वालियर ,गुना भोपाल, सागर ,विदिशा ,राजगढ़
19 मई को चौथे चरण में 8 सीटों पर होंगे चुनाव- देवास उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, धार, खरगौन, खंडवा
छिंदवाड़ा विधानसभा क्रमांक 126 का उपचुनाव 29 अप्रैल को होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.