कांग्रेस की हुई मशहूर डांसर सपना चौधरी,मथुरा से लड़ सकती है चुनाव




दिल्ली- चुनाव के मौसम में कोई भी किसी भी पार्टी में शामिल होकर टिकिट लड़ सकता है हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में थी। खबर थी कि सपना कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहती थीं लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी थी।
सूत्रों की मानें तो सपना चौधरी ने कांग्रेस के सामने एक बड़ी शर्त रखी थी। सपना ने कहा कि अगर कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़वाती है तो ही वो पार्टी ज्वाइंन करेंगी। वहीं एक ओर ऐसी भी खबर थी कि कांग्रेस सपना को मथुरा लोकसभा सीट से उतार सकती है।
सपना हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी खूब पॉपुलर हैं। खासकर यूपी और बिहार में सपना की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी के चलते अब कांग्रेस सपना को टिकट थमा चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.