अपनी बेटी से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को जेल







शिवपुरी -द्वितीय अपर सत्र न्यायालय श्रीमती सिद्धि मिश्रा(विशेष न्यायालय पाक्सो  एक्ट)  की न्‍यायालय ने अपनी बेटी से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी दामोदर परिहार का जमानत आवेदन निरस्त कर जेल भेजा। प्रकरण में पैरवी जिला लोक अभियोजन अधिकारी  संजीव कुमार गुप्ता के द्वारा की गई। 
मीडिया सेल प्रभारी  राजवीर सिंह यादव ने बताया दिनांक 11.09.2020 को फरियादिया/अभियोक्त्री  अपने परिवार के साथ सो रही थी। उसका छोटा भाई व मां बैड पर व उसके पापा नीचे सो रहे थे सुबह करीब 4 बजे उसे महसूस हुआ कि कोई उसे छू रहा है वह उठी तो देखा कि उसके पापा बुरी नियत से उसके सीने पर हाथ फेर रहे थे। जिसकी रिपोर्ट फरियादिया द्वारा अगले दिन की सुबह थाना देहात में उपस्थित होकर  दर्ज कराई। उक्त घटना की रिपोर्ट से थाना देहात ने आरोपी दामोदर परिहार के विरूद्ध अपराध क्रमांक 301/20 धारा 354 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो  एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.