कोटा-मानवता का फर्ज निभाने के लिए हर वर्ग और समाज आगे आकर प्लाज्मा डोनेशन करें, ताकी लोगों को नया जीवन मिल सके और उनके परिवार में वापस खुशियां आ सकें। टीम जीवनदाता के प्रयास से जहां डोनर वरदान बनकर आगे आ रहे हैं वहीं कई परिवारों को टूटने से बचाया जा रहा है। ये बात प्लाज्मा डोनशन के अवसर पर प्लाज्मा डोनर भाईयों ने कही। उन्होंने कहा कि सार्थक प्रयास ही समर्थ बनाते हैं और ये प्रयास लगातार टीम जीवनदाता कर रही और उनके इस ईश्वरीय कार्य में समाज उनकी मदद कर सहभागी बन रहा है। टीम जीवनदाता के संयोजक व लायंस क्लब के जोन चेयरमैन भुवनेश गुप्ता ने कहा कि तलवंडी निवासी संयुक्त परिवार के चार भाईयों ने एक साथ प्लाज्मा डोनेशन का मन बनाया लेकिन तीन भाईयों ने प्लाज्मा डोनेशन कर गौरांवित किया है। वहीं एक भाई राजू सोनी बाद में प्लाज्मा डोनेशन करेगा। गुप्ता ने कहा कि नितिश सोनी (29) ओ पॉजिटिव, नवीन सोनी (28) एबी पॉजिटिव व पवन सोनी (21) बी पॉजिटिव ने एक साथ प्लाज्मा डोनेशन किया और समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया। टीम जीवनदाता के गगन मिश्रा की इनको प्रेरित करने में अहम भूमिका रही ।इन भाईयों का कहना है कि उनके परिवार में सबसे पहले चाचा पॉजिटिव आए और उसके बाद परिवार के चार और लोग 28 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आए। ये सभी संयुक्त परिवार में एक ही घर मे रहते है और सभी आपस में भाई हैं। उनका कहना है कि किसी की जान बचाने का अवसर हर किसी को नहीं मिलता , ये अवसर तो ईश्वर स्वम ही चयनित लोगो को देता है, इसलिए ऐसे पॉजिटिव से नेगेटिव हुए लोगों को आगे आना चाहिए। टीम जीवनदाता की टीम में प्लाज्मा डोनेशन करवाने के लिए नितिन मेहता, एडवोकेट महेन्द्रा वर्मा, भुवनेश गुप्ता, मनीष माहेश्वरी, गगन मिश्रा सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।
पॉजिटिव सोच रखें नेगेटिव लोग
भुवनेश गुप्ता ने बताया कि पिछले कई माह से काम करते हुए कई सराहनीय उदाहरण देखने को मिले। कोई दो बार तो कोई सभी काम छोडकर पहले जीवन को बचाने के लिए आगे आए हैं। लोग पॉजिटिव से नेगेटिव होकर जीवन की जंग जीत चुके हैं उन्हें पॉजिटिव सोच के साथ आगे आने की आवश्यकता है। जीवन हर धर्म और समाज से ऊपर होता है। ऐसे कठिन समय मे एकसाथ अपनो के ये अपनापन दिखाने की आवश्यकता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी
