पोहरी: विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है और सभी दलों ने अपने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और सभी प्रत्याशी क्षेत्र में अपना पसीना बहा रहे हैं ,जनता से सीधे तौर पर वादे किए जा रहे हैं कि क्षेत्र में विकास होगा । हमारी सरकार बनी तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ केवल और केवल विकास के नाम पर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं ।भारतीय जनता पार्टी के पिछले दो कार्यकाल में क्षेत्र में विकास के नाम पर बहुत कुछ हुआ है पूरे क्षेत्र का कायाकल्प हो गया है, स्कूल, आईटीआई, अस्पताल ,नगर पंचायत न जाने कितनी सौगात है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए ,और विकास कार्य कराने के उद्देश्य से ही पूर्व विधायक सुरेश धाकड़ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है और उन्होंने भाजपा में शामिल होते ही क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है ,सबसे बड़ी विकास योजना सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना है जो एक लंबे समय से लंबित थी, का भूमि पूजन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोहरी आकर किया है,साथ मे संबल योजना के पैसे हितग्राही को मिले,आदिवासी महिलाओं की पोषण आहार की राशि मंत्री सुरेश धाकड़ के प्रयास से क्षेत्र को मिली,
राज्य मंत्री सुरेश जनता को सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं और भरोसा दिला रहे हैं कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास ही विकास होगा।
