पोहरी। पोहरी जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रभावित होकर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पोहरी नगर परिषद की सड़कों पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। अरविंद चकराना सुबह सफाई करने के लिए निकले और शाम तक सफाई करके लोगों को जागरुक किया। श्री चकराना ने कहा कि स्वच्छता हम सबके लिए जरूरी है तो इस ओर काम करना हम सबकी जिम्मेदारी है। ऐसे में साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए सभी दुकानदार न केवल अपनी दुकानों को साफ रखें बल्कि दुकानों के बाहर भी सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने जगह-जगह लोगों से कचरे के लिए घर और दुकानों के सामने डस्टबिन रखने की अपील की जिससे कचरा सड़कों पर ना फैले।
