उपनिरीक्षक बदनसिंह पाल को थाना परिसर में दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पोहरी। पोहरी थाने में उपनिरीक्षक के पद पर सेवारत बदन सिंह पाल का विगत दिवस हृदयाघात से दुखद निधन हो गया। उनके निधन पर पोहरी थाना परिसर में पुलिस स्टाफ द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में राज्यमंत्री सुपुत्र जीतू राठखेड़ा, एसडीओपी निरंजन सिंह रापजूत, बीएमओ चौहान सहित गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण मौजूद रहे। युवा नेता जीतू राठखेड़ा ने उपनिरीक्षक बदन सिंह पाल के चित्र पर पुष्प भेंट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की, साथ ही उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की कामना की। इस मौके पर जीतू राठखेड़ा ने कहा कि उपनिरीक्षक श्री बदन सिंह पाल जी शिवपुरी जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ रहे और उन्होंने प्रभारी के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से एक सच्चे और ईमानदार पुलिसकर्मी के रूप में बनाई थी अपनी पहचान बनाई थी। पोहरी से पहले वह भटनावर चौकी प्रभारी भी रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से लोगों पर अमिट छाप छोड़ी। श्री पाल के असमयिक निधन से पुलिस को एक बड़ी क्षति हुई है। मैं उन्हें शत्-शत् नमन करता हूं। इस मौके पर अन्य लोगों द्वारा स्व. बदन सिंह पाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए
एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत, राज्य मंत्री पुत्र एव युवा नेता जीतू राठखेड़ा,बीएमओ चौहान,नगर निरीक्षक छारी,पुलिस कर्मी एव गणमान्य नागरिक,पाल समाज के युवा,पत्रकार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
