आहार जी - सुप्रसिद्ध जैन सिद्ध क्षेत्र आहार जी मंदिर मे 14 देश को 15 की दरमियानी रात अज्ञात चोरो द्वारा तीन अष्ट धातु की प्रतिमा व पांच पीतल धातु के मेरु चोरी कर ले गए। चोरों ने आंगन का जाल काटकर और वेदियों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत प्रबंधक द्वारा थाने में दर्ज कराई।
मंदिर के प्रबंधक वीरेंद्र जैन ने बताया कि दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र आ जी के माली राकेश जी माली ने सुबह 6 बजे जब मंदिर खोला तो वेदी पर देखा तो मूर्तिया निर्धारित स्थान पर नही थी,तत्काल इसकी सूचना दी गयी।
वही प्रबधंक वीरेंद्र जैन ने बताया कि मंदिर में चौकीदार जमुना यादव था। बाकी अन्य कर्मचारी भी परिसर में निवासरत रहे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शाम 4 बजे करीब पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
