चन्देरी - नगर के इतिहास में 184 साल उपरान्त चौबीसों तीर्थक्रर भगवान का महामस्तकाभिषेक व विश्व शांतिधारा मुनि संघ सानिध्य की गयी। इस आयोजन मे भक्तगणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही कोविड नियमो का पालन करते हुए यह आयोजन हुआ।
इस आयोजन को मुनि श्री प्रसाद सागर जी, मुनि श्री उत्तम सागर जी, मुनि श्री पद्म सागर जी, मुनि श्री शैल सागर जी,मुनि श्री पुराण सागर जी,मुनि श्री निकलंक सागर जी, महाराज का पावन सानिध्य मिला। एवम नीतेश भयाजी व सुजीत भया जी के निर्देशन में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।
गोमाता की रक्षा में खर्च होगी दान राशि
इस आयोजन से प्राप्त राशि जीव दया क्षेत्र में दयोदय पशु सरक्षण केंद्र खंदार गिरी चन्देरी को प्रदान की गई। उक्त दान राशि गोशाला में गोमाता के रक्षार्थ उपयोग किया जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
