वार्ड 6 से पार्षद पद के लिए मिश्रीलाल राजे की मजबूत दावेदारी


अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित है वार्ड
पोहरी। हाल ही में पोहरी नगर परिषद के लिए हुए आरक्षण में वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। इस वार्ड से भाजपा नेता मिश्रीलाल राजे की प्रबल दावेदारी उभरकर सामने आ रही है। श्री राजे सहज, सरल और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी है यही वजह है कि उनकी न केवल समाजबंधुओं में पकड़ है, बल्कि उनके अन्य समाज के लोगों में भी काफी मधुर संबंध हैं। इसी वजह से उन्हें भाजपा की ओर से वार्ड क्रमांक 6 से उम्मीदवारी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि मिश्रीलाल राजे भाजपा के कर्मठ जमीनी कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। वर्तमान में वह भाजपा सह कार्यालय मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इससे पूर्व वह मंडल मंत्री रह चुके हैं। भाजपा के सच्चे सिपाही होने का इनाम इस बार उन्हें पार्षद के टिकिट के रूप में संगठन से मिल सकता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.