थुबोनजी -अतिशय क्षेत्र थुबोनजी में सन्त शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिघ्य मुनि श्री प्रसाद सागर जी महाराज ने कहा अतिशय क्षेत्र थुबोनजी मे हम तीनो महाराजो का पहली बार आना हुआ है यहां की छटा निराली है यहां कुछ दिन रुककर साधना करने का मन कर रहा है वंदना कर ऐसा लगा कि एक एक प्रतिमा एक एक नए तीर्थ को बना सकती है।
ये तीर्थ भी गुरु पग से धन्य हो
थुबोनजी कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुरा ने कहा कि दो वर्ष पूर्व आचार्य श्री के मुंगावली आने के साथ लग रहा था कि ये तीर्थ भी गुरु पगतले धन्य होगा और सेवको को भी सौभाग्य मिलेगा।लेकिन प्यासा नदी के पास आकर भी प्यासा ही रह गया महाराज आपने तो बहुत कोशिश की हमारा पुण्य ही कम पड़ गया। अब आपका ही सानिध्य मिलता रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
