अमन पब्लिक स्कूल संचालक की बहन रीना का दुखद निधन, उठावनी कल

गणमान्य नागरिक, पत्रकार सहित समाजसेवियों ने जताया शोक
पोहरी। पोहरी नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय अमन पब्लिक स्कूल के संचालक शैलेन्द्र गिर्राज धाकड़ की बहन रीना धाकड़ उम्र 29 का आकस्मिक निधन हो गया था अभी चार दिन पहले ही रीना ने एक लड़के को जन्म दिया था घर में खुशी की लहर थी क्योंकि बहुत साल बाद घर में बच्चा हुआ था। रीना धाकड़ का देर रात  मोहना के पास उनकी सुसराल ग्राम ददोरी में अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को सुबह ग्राम ददोरी में उनकी उठावनी की जाएगी। पोहरी के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी सहित पत्रकार प्रदीप भैया जी, भैया काजी, संतोष शर्मा, योगेन्द्र जैन, रोहित शर्मा, देवीसिंह जादौन, अभिषेक शर्मा सहित अन्य लोगो न शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। यहां बता दें कि अमन पब्लिक स्कूल पोहरी में  एक प्रतिष्ठित स्कूल माना जाता है। स्कूल संचालक शैलेन्द्र गिर्राज धाकड़ दो भाईयों के बीच में रीना धाकड़ इकलौती बहन थी इसलिए काफी लाड़ली थी औ तीनों भाई-बहन के बीच में काफी प्यार था। कम्र उम्र में बहन के निधन हो जाने से परिवार पर दुख का पहाड़ सा टूट पड़ा है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.