खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया कल शिवपुरी में

शिवपुरी- खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 18 दिसम्बर को शिवपुरी आएँगी। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया दोपहर 12 बजे मानस भवन शिवपुरी में आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 03 बजे जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में शिवपुरी शहर में चल रहे विकास कार्यों एवं शिवपुरी मास्टर प्लान पर समीक्षा बैठक में भाग लेंगी। इसके उपरांत अपराह्न 05 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.