महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपीगण की जमानत याचिका खारिज



जतारा/टीकमगढ़। मीडिया सेल प्रभारी एन.पी. पटेल ने बताया कि घटना दिनांक 14.08.2020 को आरोपीगण महेन्‍द्र लोधी पिता चतुर्भुज लोधी उम्र 23 वर्ष एवं अमरसिंह लोधी पिता चतुर्भुज लोधी उम्र 27 वर्ष दोनों आरोपीगण निवासी थरवराना द्वारा फरियादिया जयंति लोधी के मकान में दरवाजा तोड़कर घर के अंदर जा कर लाठी- डंडा से मारपीट कर घटना कारित की गयी। उक्‍त घटना पर थाना बम्‍हौरीकलां में अपराध क्रमांक 238/2020 अंतर्गत धारा 452, 323, 294, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपीगण को चालान सह माननीय न्‍यायालय जतारा के समक्ष पेश किया गया। आरोपीगण की ओर से माननीय न्‍यायालय जतारा में प्रस्‍तुत जमानत आवेदन का विरोध करते हुए अभियोजन अधिकारी श्री एम.पी. रैकवार ने अपने विधिसम्‍मत तर्क रखे जिससे सहमत होते हुए न्‍यायालय ने आरोपीगण के उक्‍त जमानत आवेदन को निरस्‍त कर न्‍यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने का आदेश प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.