हितग्राहियों को शीघ्र मिले आयुष्मान कार्ड का लाभ बैठक आयोजित




करैरा -करैरा अनुभाग में पात्र वो सभी हितग्राही जिनका नाम खाद्यान्न सूची में शामिल है उन सभी को आयुष्मान सूची में जोड़ लिया गया है जिसके तहत करैरा में सवा लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनना शेष है इसी को लेकर जिला कलेक्टर अक्षय कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य केंद्र करैरा में बीएमओ प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करैरा एसडीएम राजन बी नाडिया की अध्यक्षता में की गई करैरा एसडीएम ने बताया कि अधिकांश परिवार आयुष्मान कार्ड की पात्रता में शामिल होने के बाद भी जानकारी के अभाव में आयुष्मान कार्ड नही बनवाये जिसके कारण वह इस योजना का लाभ नही ले पा रहे है आयुष्मान कार्ड के जरिये प्रत्येक व्यक्ति का किसी प्रकार का दुर्घटना या बीमारी का इलाज 5 लाख तक फ्री किया जा सकता है प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बने इसके लिए गांव गांव में कॉमन सर्विस सेंटर बना दिए गए है सभी लोग समग्र आईडी लेकर अपने गांव के सीसीएस सेंटर पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा ले जिसका शुल्क मात्र 30 रुपये है बैठक में सभी गांव के सेंटर संचालक,जनपद पंचायत सीईओ मनीषा चतुर्वेदी,नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव,प्रियंका चतुर्वेदी महिला बाल विकास अधिकारी,सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाप मौजूद था


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.