टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का अच्छा मौका: प्रहलाद भारती


पूर्व विधायक ने किया आनंदनपुर में आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

पोहरी। ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभा को निखारने को लेकर आठ दिवसीय माँ बैराज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आनंदपुर (नयागांव) में आयोजन किया गया है। क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मेंं पूर्व विधायक प्रहलाद भारती मौजूद रहे, वहीं टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता जीतू राठखेड़ा, भाजपा नेता नरोत्तम रावत, सरपंच जरियाकला नारायण रावत, धीरू रावत, कल्लू खान, अभिषेक गुप्ता, योगेश वर्मा मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्री भारती ने फीता काटकर जय मां बैराज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और आयोजकों की सराहना की। श्री भारती ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट से ग्रामीण युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है, आगे चलकर अपने मुकाम हासिल कर खेल जगत में पंहुच कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते है। मुझे बहुत खुशी है कि इस तरह के टूर्नामेंट का शुभारंभ करने का मौके मिला। मैं आप सबसे यही अपील करता हूं कि आप सभी ग्रामवासी इस टूर्नामेंट की सफलता के लिए आगे आएं और आयोजकों का हौसला अफजाई करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.