सिंधिया ने की शिवराज और वीडी से मुलाकात


भोपाल : आज अल्प प्रवास पर दिल्ली से भोपाल पधारे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मुलाकात की । उनकी इस मुलाकात को राजनैतिक गलियारों में विशेष महत्व दिया जा रहा है, माना जा रहा है कि सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान से आगामी निगम मंडल में होने वाली नियुक्तियों के संबंध में चर्चा की तो वही अपने समर्थकों को संगठन में जगह दिलाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मुलाकात की ।
 आपको बता दें कि आज सिंधिया राजगढ़ में  संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी  के यहां उनकी पूज्य माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे । इनके साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे ,इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिसोदिया भी साथ रहे ।
 यह पहला मौका नहीं है जब सिंधिया ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की हो, हर बार उनकी मुलाकात किसी खास प्रयोजन के लिए होती है । कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी समय में होने वाली निगम मंडल नियुक्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर सिंधिया ने अपने समर्थकों को जगह दिलाने की सिफारिश की है ,वहीं अपने समर्थकों को भी संगठन में भी जगह दिलाना चाहते हैं इसी तारतम्य में उन्होंने बीडी शर्मा से भी मुलाकात की ।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.