बड़वानी : किसी उत्सव की खुशियों को यदि दोगुना करना है तो समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले वंचित समूहों के बीच जाकर हमें अपना खुशी का अवसर साझा करना चाहिए। जिससे हम जरूरतमंद लोगों की सहायता कर, उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर सके, और यही सबसे बड़ा उपहार होता है।
कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने आशा ग्राम कुष्ठ अंतः वासी बस्ती में अपनी बिटिया कुमारी आरती वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर कहीं । इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सपरिवार कुष्ठ अंतवासियों एवं उनके बच्चों का मुंह मीठा कराकर फल वितरित किए वही बच्चों को गर्म कपड़ों का भी वितरण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने आमजन से भी अपील की है कि अपने परिवार में होने वाले विभिन्न उत्सव, समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों के साथ मनाएं।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी बड़वानी श्री घनश्याम धनगर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, तहसीलदार श्री राजेश पाटीदार, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री अजय गुप्ता, आशा ग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ शिवनारायण यादव, श्री सचिन दुबे आदि उपस्थित थे
