योगेंद्र जैन पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र में विगत एक माह पूर्व हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने माल सहित वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में नवागत थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया है। शिवपुरी-परिच्छा रोड ढाबे से दो लोगो को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। जहां पुलिस ने दोनो लोगो के कब्जे से चोरी का माल सहित नगदी बरामद कर संदिग्ध बाइक जब्त कर ली। जहाँ पुलिस ने दोनों लोगों को न्यायालय पेश कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना जितेंद्र चंदोलिया को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग चोरी के माल को बेचने की फिराक में घूम रहे है जिस पर थाना प्रभारी ने एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंचकर दबिश देकर दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया जिनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया है। जहां पुलिस ने दोनों लोगो के कब्जे से एक बैटरी सहित परचून का सामान, 3 मोबाइल, नगदी 1100 रु सहित संदिग्ध बाइक जब्त कर ली है। थाना प्रभारी जितेंद चंदेलिया ने बताया कि इनमें से एक युवक के खिलाफ 8 गंभीर मामले दर्ज है जबकि वर्ष 2018 में जिलाबदर घोषित किया गया था। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत, थाना प्रभारी जितेंद सिंह चंदेलिया, सहायक उनि विनोद गुर्जर, कमलेश सिंह यादव, आरक्षक कुलदीप शर्मा, देवीप्रसाद रावत, गिर्राज त्यागी की सराहनीय भूमिका रही।
