आपदा प्रबंधन पुरस्कार हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक आमंत्रित


शिवपुरी, -
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ी है। भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के लिए उक्त पुरस्कार की स्थापना की है। पुरस्कार विजेता संस्था को प्रमाण-पत्र एवं 51 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त होगा। व्यक्ति के विजेता के होने के साथ 5 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इच्छुक भारतीय संस्थान एवं भारतीय नागरिक आवेदक   www.dmawards.ndma.gov.inऑनलाइन आवेदन करेंगे। पुरस्कार की घोषणा 23 जनवरी 2022 नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाएगी। उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई जानकारी गलत पाई जाती है तो तीन साल के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकेंगा। विस्तृत जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.