आंदोलन का शंखनाद कर कर्मचारियों ने तहसील स्तर पर सौंपें ज्ञापन

मांगें पूरी होने तक चार चरणों में होगा आंदोलन, अब 08 अक्टूबर को जिलास्तरीय ज्ञापन
शिवपुरीः- कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के निराकरण को लेकर पूर्व में ज्ञापन पत्रों एवं सामूहिक अवकाश के माध्यम से म.प्र.शासन का ध्यानाकर्षण कराया था। परंतु समस्याओं के निराकरण न होने से अब कर्मचारियों ने म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के आव्हान पर चार चरणीय आंदोलन का शंखनाद कर दिया है जिसके क्रम में आज प्रथम चरण में शिवपुरी जिलें की समस्त तहसीलों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा के नेत्रत्व में तहसील अध्यक्षों एवं ब्लाॅक अध्यक्षों द्वारा सौंपा गया। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक दुर्गाप्रसाद ग्वाल एवं महासचिव राजकुमार सड़ैया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दुवेजी बाथम ने वताया कि कोलारस में नायब तहसीलदार पूजा यादव को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, अरविन्द सरैया, पवन अवस्थी, संयोजक दीपक भागौरिया, ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज कोली, तहसील अध्यक्ष विमल शर्मा, शिवपुरी में नायब तहसीलदार आशीष यशवाल को संयोजक ब्लाॅक अध्यक्ष महावीर मुदगल एवं तहसील अध्यक्ष मनोज बाथम, अरविन्द जैन, अंजना गौर, मोहम्मद राशिद, कैलाश रघुवंशी, हरीश शाक्य, तारिक सिद्वकी, सतीश वर्मा, चन्द्रश शर्मा, पोहरी में नायब तहसीलदार जोशी को ब्लाॅक अध्यक्ष भरत धाकड़, तहसील अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, संयोजक राजेश चैरसिया, महेश सोनी प्रवक्ता, अचल सिंह कुशवाह बीआरसीसी, करैरा में तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा को संयोजक रमेश कुशवाह, तहसील अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन आमोल, ब्रजेन्द्र सिंह वैस पटवारी संघ के बलराम धाकड़, खनियांधाना में तहसीलदार सुधाकर तिवारी को तहसील अध्यक्ष राजेश देव पाण्डेय, ब्लाॅक  अध्यक्ष फूलसिंह कोली, ब्लाॅक उपाध्यक्ष अनिल एक्का, बदरवास में तहसीलदार प्रदीप भार्गव को ब्लाॅक अध्यक्ष गोविन्द अवस्थी, मनीष वैरागी, त्रिलोक यादव, नीरज दांगी, शैतान सिंह यादव, पिछोर में संयोजक सत्येन्द्र भट्ट, तहसील अध्यक्ष सतीश शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष मनदीप तिवारी, बैराड़ में आरआई अंकित शर्मा, को अजय शंकर त्रिपाठी, कपिल शर्मा, एम एल शर्मा, उदल सिंह यादव, नरवर में तहसीलदार मनीष शर्मा को संयोजक सुनील जैन तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर ब्लाॅक अध्यक्ष सीताराम कुशवाहा, बीएस तोमर, मनोज भार्गव, डाॅ रामेश्वर चैहान   द्वारा प्रदेश स्तरीय छः सूत्रीय मांगों एवं जिला स्तरीया दस सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन समस्त विभागों के कर्मचारियों के सहयोग से सौंपा गया। म.प्र.अधिकारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आंदोलन के सभी चरणों को सफल बनाने की अपील की गई है 
                         
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.