शिवपुरी, - स्वास्थ्य विभाग द्वारा माह के प्रथम मंगलवार को हेलो आशा फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी, भोपाल से निंरतर चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय मातृ स्वास्थ विषय पर 7 सितम्बर मंगलवार को दोपहर 1.15 से 2.15 बजे तक आकाशवाणी, भोपाल से प्रसारित किया जायेगा। समस्त जन समुदाय से अपील की है की इसका लाभ अधिक से अधिक लोग उठाएं एवं जानकारी प्राप्त करें। कार्यक्रम प्रसारण के दौरान श्रोता आकाशवाणी के फोन नंबर 0755-2660902-2660903 पर सवाल पूछ कर अपनी शंका का समाधान कर सकते हैं।
