सहायक विस्तार अधिकारियों एवं पंचायत समन्वय अधिकारियों तथा राजस्व निरीक्षकों के हुए स्थानांतरण

शिवपुरी, -मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से 4 सहायक विस्तार अधिकारी एवं 8 पंचायत समन्वय अधिकारियों के प्रशासनिक आधार पर तथा 4 राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए है। 
स्थानांतरण किए गए सहायक विकास विस्तार अधिकारी में श्री अशोक कुमार गुप्ता का जनपद पंचायत पोहरी, श्री हरिहर निवास शर्मा का जनपद पंचायत नरवर, श्री रामप्रकाश शर्मा का जनपद पंचायत बदरवास, श्री कमलेश गुप्ता का जनपद पंचायत पिछोर स्थानांतरण किए गए है। इसी प्रकार स्थानांतरण किए गए पंचायत समन्वय अधिकारियों में श्री राजेन्द्र तिवारी का जनपद पंचायत शिवपुरी, श्री रामदास गिल का जनपद पंचायत करैरा,श्री रामकिशन टैगर का जनपद पंचायत खनियांधाना, श्री रामकृष्ण चौधरी का जनपद पंचायत पोहरी, श्री सतीश कुमार जैन का जनपद पंचायत पोहरी, श्री विश्वनाथ भगत एवं श्री जयराम भगत का जनपद पंचायत खनियांधाना एवं श्री आशाराम गौड का जनपद पंचायत बदरवास में स्थानांतरण किए गए है।
प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक श्रीमती प्रीति रावत को पोहरी से करैरा, श्री शैलेन्द्र देव सेंगर का करैरा से पोहरी एवं राजस्व निरीक्षक श्री राजेश वर्मा का पिछोर से बैराड़ स्थानांतरण किया गया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.