शिवपुरी। मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के शिवपुरी निवासी प्रदीप तोमर उर्फ मोंटू को संभागीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा के निर्देश पर इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे और प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश तोमर की अनुशंसा पर की गई है। प्रदीप तोमर ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेंगे और संगठन का विस्तार व संगठन की रीति नीति पर चलकर संगठन को आगे ले जाएंगे। श्री तोमर को ग्वालियर संभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश संगठन प्रभारी मनोज चौबे, महासचिव सुनील पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, संभागीय अध्यक्ष विनोद शर्मा, जावेद खान, नासिर गौरी संयुक्त सचिव, कर्ण मिश्रा, उपेंद्र तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, देवेंद्र कौरव, अशोक अग्रवाल संजय बेचैन, टिंकल जोशी राहुल सहित पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, विपिन शुक्ला, संजीव बांझल, उमेश भारद्वाज, ललित मुदगल, सेमुअल दास, लोकेंद्र सेंगर, देवेंद्र समाधिया, नरेंद्र शर्मा, रोहित मिश्रा, विजय शर्मा बिंदास, राजकुमार शर्मा राजू, लालू शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, सतेंद्र उपाध्याय, सुरेश कुशवाह,पोहरी से योगेंद्र जैन,गजेंद्र धाकड़, देवीसिंह जादौन, रोहित शर्मा,हितेश जैन सहित जिलेभर के पत्रकारों ने उन्हें बधाईयां दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
