रामगंजमडी -दसलक्षण की पुनीत बेला में बुधवार को उत्तम संयम धर्म की पूजा की गई जिनालयों का वातावरण भक्तिमय बना हुआ इसी कड़ी में जिनालयों में पंचमेरु जी की पूजन व अभिषेक किया गया । सर्वप्रथम महावीर मंदिर में पंचमेरू जी के कलशाभिषेक शांतिधारा पुण्यार्जक श्रीमान कनकमल, कांताबाई, राजकुमार मधु डूंगरवाल रहे एवं पंचमेरु जी माला के पुण्यार्जक परिवार श्री विमल कुमार रजनी अंकित अलका अकांक्ष हरसोरा रामगंज मंडी रहे
वही संध्या बेला में शान्तीनाथ दिगबर जैन मंदिर में पँचमेरु के अभिषेक शान्तीधारा व पूजन की गई। इसी के साथ अष्टप्राप्तिहार्य विराजमान किए जिसका पुण्यार्जन 24 परिवारों द्वारा किया गया।
वही मंगलवार की रात्रि बेला में जिनालयों में प्रतियोगिता आयोजित की गयी। महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री वीर जैन सोशल ग्रुप की सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमति श्वेता जैन, रीटा जैन द्वारा बहुत ही सुंदर प्रतियोगिता कराई गई *एक शाम जैन संगठन के नाम* इसमें उपस्थित सभी के अलग-अलग 8 ग्रुप बनाए गए और उसमें कंपटीशन करवाया गया इसमें पेंटिंग,अंताक्षरी, मंत्र उच्चारण, साथ ही सभी भक्तगण ने बड़े हर्ष उल्लास से भगवान की भक्ति की सभी ने भरपूर आनंद लिया। वहीं श्री शान्तीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें अरिहन्त ग्रुप प्रथम रहा व भजन प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरित किए गए।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट
