उम्र से पहले हो रहे सफेद बालों से ऐसे पाएं छुटकारा,

भोपाल- आप उम्र से पहले हो रहे सफेद बालों से परेशान हो रहे है तो हम आपको ऐसा उपाय लेकर आए है
उम्र के साथ बालों का सफेद होना स्वाभाविक है। लेकन आज कल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, और तनाव भरे जीवन के चलते हर उम्र के लोगों में बालों का सफेद होना आम हो गया है। जहां एक ओर लोग अपने बालों के रंग को किसी संपत्ति से कम नहीं समझते, वहां समय से पहले इनका ग्रे होना काफी परेशान कर देता है। आप चाहे बालों की लाख कलरिंग कर लें, या सीधे बाल जड़ से हटा दें, लेकिन ये सब आपकी समस्या का प्रभावी हल नहीं है। यहां तक कि केमिकल प्रोडक्ट्स उल्टा आपके बालों को और भी तेज़ी से सफेद करेंगे।

आम तौर पर बालों के सफेद होने को जेनेटिक्स से जोड़कर देखा जाता है, लेकन कई बार हार्मोन में असंतुलन होना भी इसका कारण हो सकता है। ऐसे में फल, सब्जियां और नैचुरल हर्ब्स आपकी मदद कर सकते हैं। लौकी भी एक ऐसा ही नैचुरल फूड है जिसकी मदद से बाल काला किया जा सकता है। इसके रस में तेल मिलाकर सिर में मालिश करने से बाल काले होते हैं। आइए जानते हैं बालों को सफेद होने से बचाने के लिए लौकी का इस्तेमाल कैसे किया जाए


लौकी का तेल बनाने के लिए क्या चाहिए

लौकी
नारियल का तेल
लौकी का तेल बनाने की विधि

लौकी का तेल बनाने के लिए छिलके समेत लौकी को काट ले, फिर धूप में सूखने के लिए रख दें।
2.करीब 4-5 दिन तक सूखाने के बाद लौकी के टुकड़े तेल के लिए तैयार हो जाएंगे।
फिर पतीले में 200 मिली लीटर नारियल के तेल को गर्म करें, लौकी के टुकड़ों को इस तेल में डाल दें और अच्छी तरह पकाएं।
15-20 मिनट के बाद आपका तेल तैयार हो जाएगा, इसे ठंडा होने के बाद बोतल में भर लें।
इस तेल से रात में सोते वक्त हेयर मसाज करें, फिर 6-8 घंटे में बाल धो लें। इससे आपके समय से पहले सफेद हुए बाल काले हो सकते है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.