वैक्सीनेशन महा अभियान में प्रथम डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने में सभी का सहयोग जरूरी- कलेक्टर


शिवपुरी, -पूरे प्रदेश में 27 सितंबर को वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जाएगा जिसमें वैक्सीन का प्रथम डोज़ का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है। इस अभियान में सभी की सक्रिय भूमिका जरूरी है। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने यह बात क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक में कही।
यहां शिवपुरी एनआईसी कक्ष में  पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत सीईओ श्री एचपी वर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु सहित क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि सभी नागरिक इस अभियान में भागीदारी करें। अपने स्तर पर अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का काम करें। हमें 27 सितंबर तक जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को वैक्सीनेशन का प्रथम डोज़ लगाने का लक्ष्य प्राप्त करना है। इसलिए जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है वह इस महाअभियान में वैक्सीन जरूर लगवाएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी सक्रिय होकर इस अभियान में लगने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रचार प्रसार अभियान चलाया जाए। ग्राम स्तर पर लोगों से संपर्क करें और जो लोग वैक्सीनेशन से शेष हैं उनका वैक्सीनेशन कराएं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.