चिंतन समूह की बैठक मुनि श्री के सानिध्य में सम्पन्न हुई,निष्पक्ष होकर कार्य करे मुनि श्री

 आगरा-भारतवर्षीय दिगम्बर जैन समाज के *चिंतन समूह* की बैठक  4 सितम्बर को आचार्य भगवन्त विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य प्रणम्य सागर जी  महाराज के मंगलमय सानिध्य मे एम डी जैन इन्टर कालेज आगरा पर श्री प्रदीप जैन जी की अध्यक्षता मे हुई- प्रात: प्रवचन सभा के बाद स्वागत सत्र हुआ। आयोजन की बेला में शुभारभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रदीप जैन पीएनसी ने की।  स्वागत सत्र के बाद चिंतन बैठक मे विषयो का मन्थन हुआ। 
  इस बात की खुशी है कि यह संस्था बिना पद के समाज सेवा करेगी नवीन जैन 
   इस बैठक के मुख्य अतिथि शहर के प्रथम नागरिक मेयर श्री मयूर नवीन जैन ने अपने उदबोधन में कहा  इस बात की खुशी है कि यह संस्था व्यक्तिगत महिमा मंडन से दूर रहते हुए बिना पद के समाज सेवा करेगी। 
  बैठक में समाज मे तीर्थ क्षेत्रो पर आ रही समस्याओ, सन्त समुदाय के सरक्षण की और समाज की पत्र पत्रिकाओं के प्रकाशन के विषय पर मुनि श्री प्रणम्य सागर जी का सभी ने मार्गदर्शन लिया। 
  चिन्तन समूह की बैठक  को सबोधित करते हुए मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज  ने कहा कि निष्पक्ष होकर काम करेंगे तो चिंतन समूह को सफल होने से कोई नही रोक सकता।
  अतिथियो को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
  इस बैठक में आए सभी अतिथियो आगरा दिगम्बर जैन परिषद द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस बैठक में डॉ.चिरंजीलाल बगडां, डॉ.श्रेयांस जैन, अनूपचन्द जैन, डॉ.अनिल जैन, राजेन्द्र महावीर, डॉ.सुनील संचय, आइएएस सुरेश जैन, न्यायमूर्ति विमला जैन, जमनालाल हपावत, टी. के. वेद, विनोद बाकलीवाल,विजय जैन, परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन, सुनील जैन, हीरालाल बैनाड़ा, निर्मल मोठया अनिल जैन, अंकुश जैन आदि मौजद रहे।  बैठक का संचालन मनोज बाकलीवाल ने किया। 
   बैठक के बाद सभी सदस्यों ने मुनि श्री का आशीर्वाद लिया 
     चिंतन समूह की बैठक के बाद सभी सदस्यों ने पुनः जाकर मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज का मंगल आशीष लिया। एवम बैठक में तय किये गए विषयों की जानकारी से मुनि श्री को अवगत कराया।
     संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.