भगवान के समक्ष क्षमायाचना करने के उपरान्त एक दूसरे से की क्षमायाचना
धर्म प्रभावना व उल्लेखनीय सेवा देने वाले व्यक्तियों का दिगंबर जैन बघेरवाल समाज द्वारा किया गया अभिनंदन
रामगंजमडी
मंगलवार की संध्या बेला में महावीर दिगम्बर जैन मंदिर बाज़ार नंबर 1 में क्षमा वाणी पर्व मनाया गया बघेरवाल समाज रामगंजमडी के महामंत्री श्री पदम सुरलाया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की संध्या बेला में क्षमावाणी पर्व मनाया गया सायकालीन 5 बजे श्रीजी का अभिषेक किया गया जिसके अंतर्गत
सोलहकारण माला का पुण्य लाभ
श्री अशोक कुमार, संजय,हित, दुगेरिया परिवार (संधारा वाले) रामगंज मंडी को एवम रत्नत्रय की माला का पुण्य लाभ श्री ज्ञानचंद, प्रेमचंद,संतोष, महेंद्र, मनीष, विपिन,
नितिन, पुनीत सबदरा परिवार रामगंजमडी को मिला।
पश्चात सायकालीन बेला में 7 बजे से भक्तामर की 48 बीजाक्षरों से मंत्रित 48 दीपको से मंगल आरती की गयी उपरान्त समाज के लिए उल्लेखनीय सेवा देने वालो को सम्मानित किया गया वही मंत्री श्री पदम सुरलाया ने वीर जैन सोशल ग्रुप द्वारा दसलक्षण पर्व मे किये गत वर्ष के ऑनलाइन धार्मिक एवं इस वर्ष हुए धार्मिक व सांस्क्रतिक कार्यक्रमों की अभूतपूर्व सराहना की।
गत वर्ष कोरोना के समय मंदिर जी में पूजा अर्चना आराधना आदि की व्यवस्था के लिए राकेश जी जैन धनोतिया एवं मंदिर जी में साफ सफाई के लिए मंजू जी माली को सम्मानित किया गया
तथा विशेष रूप से मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाने वाले पल-पल की खबर घर घर पहुंचाने वाले पत्रकारिता में जैन समाज की विशेष पहचान बनाने वाले श्री अभिषेक लुहाडिया को अध्यक्ष महेंद्र ठोरा, महामंत्री पदम सुरलाया,प्रमोद बाबरिया, निलेश धनोतिया, सोनू सारोला विपिन सबद्रा राहुल सांवला एवं अन्य सदस्यों द्वारा सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन समाज के महामंत्री पदम सुरलाया द्वारा किया गया अंत में समाज के अध्यक्ष श्री महेंद्र ठौरा ने सभी का आभार जताया। इसके उपरांत सभी ने भगवान के समक्ष्य खड़े होकर आलोचना पाठ करते हुए ज्ञात अज्ञात भूलो की क्षमायाचना की। उसी के उपरान्त सभी ने भाव विहल होकर एक दूसरे से ज्ञात अज्ञात भूलो की क्षमायाचना की।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
