आजादी का अमृत महोत्सव अभियान अंतर्गत कल स्वच्छता संवाद
0
Friday, September 24, 2021
शिवपुरी, -आजादी का अमृत महोत्सव अभियान अंतर्गत प्रदेश के समस्त जिले में 25 सितम्बर को स्वच्छता संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस संवाद में जिला स्तर से समस्त जिला, जनपद, ग्राम पंचायत के समस्त पदाधिकारी अपने क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारियों के साथ स्वच्छता संवाद करेंगे।
स्वच्छता संवाद के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, Single Use Plastic के उपयोग को बंद करना, ओडीएफ प्लस के विभिन्न मानको व स्वच्छता व्यवहारों पर स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि चिन्हित ग्रामों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा सकें। समस्त जिलों में 25 सितम्बर को स्वच्छता संवाद का आयोजन कर 26 सितम्बर तक आईएमआईएस पर इसकी प्रगति दर्ज करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ ने दिए हैं।
Tags
