शिवपुरी, - आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही. भेडफार्म एवं बडागांव फीडर पर 25 सितम्बर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही. भेडफार्म एवं बडागांव फीडर के बंद रहने से प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक माधव नगर, गणेश कालोनी, नबाव साहब रोड, मनियर पार्क, वर्मा कालोनी, टोगरा रोड के पास, आईटीबीपी गेट के सामने राईन मार्केट, राघवेन्द्र नगर तथा बड़ा गांव एवं बडौदी रोड क्षेत्र से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
