नगर पालिका शिवपुरी द्वारा गौशाला में किया वृक्षारोपण


शिवपुरीी-,
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया शिवपुरी नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में गौशाला में 71 पौधे रोपित किए गए। एसडीएम श्री गणेश जायसवाल और नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी सहित जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम, श्री रणवीर रावत, श्री जंडेल सिंह, श्री सोनू शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पत्रकारगण ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और पौधे लगाए।
नगर पालिका शिवपुरी द्वारा गौशाला को संवारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गौशाला में पशुओं के लिए चारा पानी की व्यवस्था में सुधार किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी रखा गया। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। सभी को वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी करनी चाहिए ताकि हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रख सकें।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.