पोहरी के आईटीआई एवं अस्पताल प्रांगण में हुआ पौधरोपण
0
Friday, September 17, 2021
शिवपुरी, -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर नगर परिषद पोहरी में आईटीआई प्रांगण एवं शासकीय अस्पताल के प्रांगण में अशोक, बरगद, पीपल आदि के 71 पौधे रौंपे गये।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, पोहरी मण्डल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, जीतेन्द्र धाकड़ (जीतू धाकड़) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूरन सिंह कुशवाह, नगर परिषद पोहरी के कर्मचारी नन्दकिशोर गुप्ता, वीरू धाकड़ एवं अन्य कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।
Tags
