जबलपुर। मामला मध्य प्रदेश का है जहाँ पर सेल्फी के चलते दो युवक नदी ने बहा गए
भेड़ाघाट धुआंधार में दो युवकों पर सेल्फी लेना भारी पड़ गया। दोनो युवक सेल्फी लेने के लिए धुआंधार के काफी पास चले गए थे। यहां वह पत्थर पर पैर फिसलने के कारण नर्मदा नदी में गिर गए। बहाव इतनी तेज था कि दोनों की मदद के लिए आसपास मौजूद लोग भी कुछ नहीं कर पाए। वब जब तक शोर मचाते तब तक दोनों नर्मदा के तेज बहाव में बहते हुए चले गए। गोताखोर भी नर्मदा की वजह से पीछे हट गए। शनिवार दोनों युवको का पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन नर्मदा के रौद्र रुप किसी को कुछ भी नहीं करने दे रहा है।
भेड़ाघाट पुलिस के अनुसार यह घटना शाम शुक्रवार शाम पांच से छह के बीच की है। रक्षा नगर रांझी निवासी शुभम टैगोर अपने भाई शिवांश टैगोर (19), बुआ के बेटे सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी लक्ष्य सहगल (22) और मोहल्ले के साहिल चौधरी के साथ भेड़ाघाट घूमने आए थे। नर्मदा नदी धुआंधार के करीब आकर शिवांश और लक्ष्य दोनों ही मोबाइल पर सेल्फी लेने लगे तभी ये घटना हो गई।
