राहुल गांधी की युवा नेताओं की नई टीम हो रही तैयार,

 
दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की युवा टीम तैयार हो चुकी है बस घोषणा होना बाकी है आने वाले समय ने युवा टीम की घोषणा की जाएगी।
ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी युवा नेताओं की नई टीम तैयार कर रहे हैं. इसमें अब दो नाम जुड़ने जा रहे है. सूत्रों की माने तो 28 सितंबर को सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात से आरडीएएम विधायक जिग्नेश मेवानी कांग्रेस में शामिल होंगे.
सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात से आरडीएएम विधायक जिग्नेश मेवानी 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी ने बिहार के विधानसभा चुनाव के दौरान कन्हैया कुमार को साथ आने का ऑफर दिया था, लेकिन तब ये संभव नहीं हो सका था. हाल ही में कन्हैया कुमार ने इस बारे में राहुल गांधी से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक पार्टी के पास कन्हैया कुमार के लिए प्लान है, जिसपर अमल किया जाएगा. बिहार में कांग्रेस जल्द ही अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान भी कर सकती है.

जानकारी के अनुसार पिछले कई समय से दोनों नेता कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में थे. हालहीं में कन्हैया कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. वहीं जिग्नेश मेवाणी भी कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में हैं. कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले की वडगाम सीट से उम्मीदवार नहीं उतारकर जिग्नेश की मदद की थी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.