बड़ौद – मध्य प्रदेश मे आए दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हो ही जाती है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ मध्य प्रदेश के आगर मालवा में बड़ौद नगर परिषद् के कमर्चारियों का अमानवीय चेहरा सामने आया है,जहाँ पर एक मृत गाय को बड़ी ही बेहरमी से नगर परिषद के कर्मचारी घसीटते हुए ले जा रहे है।
सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया और चारो ओर कर्मचारियों की इस क्रूरता पर लोगो ने इन्हें जमकर आड़े हाथो लिया ।
मामले की जानकारी लगते हुए अधिकारी हरकत में आये और नगर परिषद CMO इकरार एहमद ने कार्यवाही करते हुए दोनों दोषी कर्मचारी इक़बाल और राजू के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की।
दरअसल नगर का कचरा एक ट्रैक्टर ट्राली में भरकर नगर के बाहर डम्प किया जा रहा था। तभी मृत गाय को ट्रैक्टर के पिछे रस्सी से बांधकर उक्त दोनों कर्मचारी घसीटते हुए ले गए थे ।
