असम- देश ने हर ओर नफरत का जहर फैलाया जा रहा है जा रहा है और सरकार अमृत महोत्सव? ये कैसा महोत्सव जब लोगो के बीच नफरत के बीज डाले जा रहे हैकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस इस घटना पर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर सकती है। इस घटना पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि जब देश में नफरत का जहर फैलाया जा रहा है तो कैसा अमृत महोत्सव? अगर सबके लिए नहीं है तो कैसी आजादी? गौरतलब है कि अवैध कब्जे को हटवाने गई पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
बड़ा भाई सीएम और छोटा भाई एसपी तो क्या लोगों को मारेंगे!-कांग्रेस असम हिंसा मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पर हमला कर रही है। कांग्रेस ने हेमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए कहा कि बड़ा भाई सीएम और छोटा भाई एसपी है तो क्या लोगों को मारेंगे? कांग्रेस दरांग के DC और SP को हटाने की मांग कर रही है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के छोटे भाई जो दरांग के एसपी सुशांता बिस्वा सरमा हैं।
कांग्रेस ने राज्यपाल से पुनर्वास पैकेज की मांग की-कांग्रेस के नेताओं ने असम के राज्यपाल जगदीश मुखी से बात की और कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान तब तक रोक दिया जाए जब तक उनके लिए पुनर्वास पैकेज की घोषणा नहीं हो जाती। कांग्रेस ने कहा वहां 40 से ज्यादा पुलिस जवान थे जो कि एक प्रदर्शनकारी को काबू में कर सकते थे। उसको मारने के बजाए शांत किया जा सकता
