आज कल हर कोई स्लिम-ट्रिम दिखना चाहता है। लोग अपने वजन को कम करने के लिए काफी कुछ ट्राय करते है। वजन घटाने के लिए लोग कई डाइट प्लान भी बनाते है जिसकी मदद से वे अपने वजन को कम कर सकें। लेकिन उन डाइट प्लान को फोलो करना काफी मुश्किल होता है। हर कोई अपने बनाए हुए डाइट प्लान को फोलो नही कर पाता। लेकिन आज हम जिस चीज के वारे में बताने जा रहें है उसको फोलो करना काफी आसान है। आप सिर्फ इस पानी को पीकर ही अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं। हम आज आपको बताने वाले है जीरा वॉटर के बारे में जिसके इस्तेमाल से वजन तेजी से कम होता है। जीरे से तो आप सब वाकिफ ही होगें। ये वही जीरा है जो हम सबकी किचन में पाया जाता है साथ ही सब्जी बनाते वक्त भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिने जीरा सब्जी के स्वाद के साथ वजन घटाने में भी मदद करता है। तो आईए जानते हैं कि जीरा का आपको किस तरह से यूज करना है।
जीरा पानी के फायदे-शायद ही आपको पता होगा कि शरीर में सूजन ही वजन के बढ़ने का मुख्य कारण है। जीरा पानी आपके शरीर की सूजन को कम कर वजन घटाने में मददगार होता है। यह वजन को कंट्रोल करने के साथ शरीर की कई बीमारियों को दूर करता है। जैसे दिल की बीमारी, पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी जीरे का सेवन मददगार है। अच्छा डाईजेशन शरीर की कई बीमारियों को दूर करता है साथ ही वजन को भी कम करता है।
जीरा पानी बनाने का तरीका-इसके फायदों के बारे में जानने के बाद अब बात करते है इसको बनने के तरीके के बारे में। इस पानी को बनाने के लिए पहले आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच जीरा को रात भर भिगोकर रख दें। फिर सुबह इस पानी को करीब 10 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इसे छान लें। इसको और असरदार बनाने के लिए आप इसमें नींबू और थोड़े शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर सुबह आपके पास इसे उबालने का टाईम नही हैं तो टेंशन ना ले आप इस पानी को बिना उबालें भी पी सकते है। हम आपको बता दें कि इस पानी का सुबह खाली पेट पीना सबसे असरदार है। अगर आप इसे खाली पेट नही पी पा रहे है तो आप इसे ब्रेकफास्ट करने के बाद भी पी सकते हैं। लेकिन इस पानी को पीने के बाद एक घंटा कुछ ना खाएं। जिससे ये अपना असर दिखा सके। इसके रोजाना इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में इसका फायदा दिखने लगेगा।
नोट- इस देशी विधि से फायदा हो सकता है गारन्टी नही है कि वजन कम होगा।
