सिंधिया जी आते रहिए,आपके आने से रोड़े बनती हैं




ग्वालियर : राज्यसभा सांसद और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर आगमन है और उनके स्वागत सत्कार में कोई कमी न हो इसका पूरा ख्याल सिंधियाई नेताओं ने खूब रखा है,
 भाजपाई तो इक्का दुक्का ही है जो स्वागत सत्कार को लेकर उत्साहित हो क्यों भारतीय जनता पार्टी में ऐसी परम्परा नहीं है कि व्यक्ति विशेष के लिए इतने आडम्बर किए जाएं, भाजपा कार्य योजना के तहत सेवा और समर्पण में विश्वास रखती है, ग्वालियर चम्बल अंचल से शायद ही कोई मंत्री, विधायक और नेता होगा जो अपने महाराज के स्वागत के लिए ग्वालियर और ग्वालियर की सीमा पर सिंधिया का स्वागत करने के लिए आतुर न हो ।
नए नवेले भाजपाई जिन्हें आजकल राजनीतिक गलियारों में भाजपाई न कहते हुए सिंधियाई नेता की संज्ञा दी गई है, के अलावा ग्वालियर प्रशासन ने भी सिंधिया के आगमन का विशेष ध्यान रखा है, जिन जिन मार्गों पर महाराज का आगमन है उनको दुरस्त किया जा रहा है, ग्वालियर की जनता सड़कों पर निकलती है लेकिन गड्ढों में ऊपर नीचे होते वाहन की सीट पर अपनी कमर ढीली कर घर वापस लौटते हैं, स्मार्ट सिटी विकास कार्यों के लिए जगह - जगह खुदी पड़ी सड़कों पर उड़ती धूल ने कोरोना से कहीं अधिक प्रभावित किया है और यही कारण है कि मास्क लगाए या न लगाए लेकिन आदमी मुँह ढकना नहीं भूलता, ग्वालियर में सड़कों की बदहाली के चलते शहर में कमर दर्द और सांस संबंधी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है । ग्वालियर में कहने को राज्य सरकार और केंद्र सरकार में मंत्रियों की फौज है लेकिन जनता के हित की लड़ाई लड़ने में इन जनप्रतिनिधियों को कोई दिलचस्पी नहीं है । ग्वालियर प्रशासन भी सिंधिया के आगमन से धर्म संकट में है क्योंकि शहर में धारा  144 लागू है ऐसे में कार्यक्रम को लेकर अनुमति दे या नहीं दे,हालांकि अनुमति दे दी गई है प्रशासन का कहना है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराया जाएगा लेकिन क्या सिंधिया के स्वागत में उमड़ने वाले हुजूम पर नियमों की धज्जियां नहीं उड़ेंगी ।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.