गाँधीनगर-गुजरात सरकार के 11 मंत्रियों द्वारा कार्यभार संभालते ही सर्वप्रथम चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागरजी के प्रति श्रद्धा स्मरण वंदन पूर्वक ग्रंथ विमोचन-गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 20 सितंबर पूर्णिमा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार के नए मंत्रिमंडल के 11 मंत्रियों ने कार्यभार संभालते ही सर्वप्रथम राष्ट्र गौरव संयम भूषण चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागरजी के रजत संयम वर्ष के उपलक्ष्य में युवा संघ भारत व श्री समाज गांधीनगर द्वारा हो रहे जन हितैषी कार्य के पोस्टर, आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर आधारित महाविज्ञ ग्रन्थ का विमोचन व अहिंसा-शांति-त्याग-तपस्या के जीवंत स्वरूप पूज्य गुरुदेव का स्मरण पूर्वक वंदन करके अपने प्रशासनिक कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जीतू भाई वघानी, कुबेर भाई डिंडोर, निमिषा बेन सुथार, अरविंद जी रैयाणी, देवा भाई मलाम, जीतू भाई चौधरी, राजेंद्र त्रिवेदी इस शुभ पुण्यकार्य के सहभागी बने। साथ ही 26 सितंबर को श्री सुनील सागरजी युवा संघ भारत की शाखा गांधीनगर द्वारा अहमदाबाद मेहसाणा हाइवे पर पद विहारी संताें की सुरक्षा व वाहन चालकों में इसके लिए जागरूकता लाने के लिए जो सन्देश पूर्वक मिष्ठान पैकेट वितरित किये जाने हैं। इसके पोस्टर का भी विमोचन किया गया। डॉ. बीके जैन, अरविंद शाह, अरुण गांधी के नेतृत्व में गांधीनगर जैन समाज के युवा माैजूद रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
